Thar पोस्ट, न्यूज़। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल की आम सभा रविवार को आयोजित की जाएगी। मंत्री गोपाल कृष्ण मोहता ने बताया कि सभा में होली महोत्सव,मून्दड़ा पुरस्कार,नई कार्यकारिणी के गठन,पुन:वाचनालय शुरू करने सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
यूक्रेन संकट से बीकानेर पंहुचने वाले छात्रों का भाजपा ने किया स्वागत

Thar पोस्ट बीकानेर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन गंगा” के तहत यूक्रेन संकट से निकलकर अपने गृह नगर बीकानेर पंहुचने वाले छात्रों का भाजपा द्वारा स्वागत का क्रम जारी है।आज शनिवार, 05 मार्च को बीकानेर के नाल सिविल हवाई अड्डे पर यूक्रेन में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी आकांक्षा चौधरी और हिमांशु शर्मा रोमानिया और हंगरी मार्ग से होते हुए बीकानेर पहुँचे।इस अवसर पर हवाई अड्डे पर परिजनों के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामन्त्री अनिल शुक्ला, रानी बाज़ार मण्डल महामन्त्री पुखराज स्वामी और खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक जतिन सहल आदि ने छात्रों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनन्दन किया ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया में केंद्र सरकार को अति सक्रिय एवं संवेदनशील बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह प्रक्रिया भारत सरकार की यूक्रेन से भारतीयों की वापसी की प्राथमिकता को दर्शाता है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, यूक्रेन में भारतीय दूतावास और भारत सरकार के अधिकारियों और केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सरकारी तंत्र सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।यूक्रेन से सकुशल अपने गृह नगर वापिस पंहुचे छात्रों ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार और दूतावास अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की बीकानेर वापिस लौटने की पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई ।
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)
हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर में कुलपति की नियुक्ति में योग्यता यू जी सी के मानदण्डानुसार रखने की मांग
Thar पोस्ट राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय संघ (राष्ट्रीय )ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर में कुलपति की नियुक्ति हेतु योग्यता यू. जी.सी. के मानदण्डानुसार बनाए रखने की मांग की है |संघठन के महामन्त्री डॉ. सुशील कुमार बिस्सू ने यू.जी.सी. अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया है कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों एवं विश्वस्त सूत्रों से संगठन के संज्ञान में आया है कि राजस्थान सरकार हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर, राजस्थान में कुलपति के चयन हेतु निर्धारित योग्यताओं में परिवर्तन हेतु विधानसभा में एक विधेयक लाना चाह रही है जिसके द्वारा पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पत्रकारिता में 20 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति को उक्त पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने की योजना है| संगठन राजस्थान सरकार की इस कार्यवाही से असहमत है| यू.जी.सी. द्वारा किसी भी विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय में कुलपति के चयन के लिए अन्य अकादमिक और प्रशासनिक योग्यताओं के साथ किसी भी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है | यदि राजस्थान सरकार हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलपति के चयन के लिए योग्यताओं में परिवर्तन सम्बन्धी विधेयक पारित कर देती है तो यह यू.जी.सी. के स्थापित मानदण्डों का अतिक्रमण होगा |ऐसा करने से एक ऐसी परम्परा शुरु होगी जिसका भविष्य में अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति चयन में भी यू.जी.सी. के अधिकारों की अवमानना और अनियमितताओं की आशंका है ।
संगठन के अध्यक्ष डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि रुक्टा (राष्ट्रीय) का स्पष्ट अभिमत है कि किसी भी विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे अकादमिक पद पर चयन के लिए अकादमिक योग्यताओं में शिथिलता नहीं होनी चाहिए | हाल ही में 3 मार्च 2022 को माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी सरदार पटेल यूनीवर्सिटी आनन्द के कुलपति नियुक्ति को प्रोफेसर पद के 10 वर्ष के अनुभव के अभाव में यू जी सी के मानदण्डानुसार नहीं मानते हुए निरस्त किया है ,तथा भविष्य में ऐसी नियुक्ति नहीं करने के निर्देश दिए हैं| अत: राजस्थान सरकार को एतत्विषयक कार्यवाही पर पुनर्विचार करना चाहिए।
पीबीएम होस्पीटल में भेंट किये उपकरण
Thar पोस्ट।। पीबीएम युरोलोजी हस्पताल परिसर में सरस वेल्फेयर सोसाइटी भारत की प्रेरणा से सारस्वत समाज के भामाशाहों द्वारा हस्पताल प्रशासन को विभिन्न उपयोगी उपकरण प्रदान किये गये।
आयोज्य कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण तावणियां रिड़ी ने की तथा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, सरदार पटेल मेडीकल कोलेज प्रिंसीपल डाॅ मुकेश चंद्र आर्य, पीबीएम होस्पीटल अधीक्षक डॉ प्रमेन्द्र सिरोही, पीडियाट्रिक्स प्रभारी डाॅ पीके बैरवाल, डीडीसी प्रभारी डाॅ गौरीशंकर जोशी, ट्रोमा सेंटर प्रभारी डाॅ बीएल खजोटिया, युरोलाॅजी डाॅ जेपी स्वामी तथा नेफ्रोलाॅजी प्रभारी जितेन्द्र फलोदिया का सान्निध्य प्राप्त हुआ। मंचासीन अतिथियों का सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सारस्वा पुनरासर द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सरस वेल्फेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष मदनलाल सारस्वत नारसीसर ने बताया कि भामाशाहों राजकुमार गुरावा बेरासर, पवन तावनियां दीपसर, सहदेव तावनियां, मनोज तावनियां, मनोज सारस्वा खारड़ा, सत्यनारायण शिव गुरावा लधासर, भागीरथ सारस्वा देराजसर, परमेश्वर कन्हैयालाल सारस्वत शेरेरां पुर्व सरपंच, तोलाराम औझा काकड़ा, मोहनलाल सारस्वा सुरपुरा, ओमप्रकाश सारस्वत राजेरां, भंवरलाल सारस्वत गुसांईसर छोटा, ताराचंद सारस्वत गुसांईसर छोटा तथा विजयपाल गोदारा गुसांईसर छोटा द्वारा दो एयरकंडीशन (एसी), दस इंस्ट्रूमेंट स्टील ट्रालियां, दस स्टील गोज ड्रम्स तथा दस स्ट्रक्चर ट्रालियां प्रदान की गई। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत द्वारा पीबीएम होस्पीटल का एफ वार्ड का नवीनीकरण चल रहा है। पीबीएम प्रशासन द्वारा डायबिटिक सेंटर के पास उपलब्ध करवाई गई भूमि पर सरस डीडीसी एवं प्रथम तल पर कमरे का निर्माण तथा शीतल जल प्याऊ का निर्माण किया जायेगा। इससे पूर्व राम किशन औझा नागपुर द्वारा प्रभा ताई औझा ट्रस्ट के माध्यम से टीबी होस्पीटल में दस बैड का आइसीयु का लोकार्पण किया गया। सभी भामाशाहों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सरस वेल्फेयर सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सारस्वत पुनरासर की प्रेरणा से पवन तावनियां दीपसर, मनोज सारस्वा खारड़ा तथा राजकुमार गुरावा बेरासर द्वारा संयुक्त रूप से पीबीएम होस्पीटल के किसी एक वार्ड को गोद लेने की घोषणा की गई। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा, भाजपा शहर जिला खेल सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, हनुमान सारस्वत नारसीसर, भैरुं रतन जस्सू, हंसराज सारस्वत कपूरीसर, आनंद तावनियां, किशन सारस्वत, दीनदयाल सारस्वा बींझासर, शिव सारस्वत, प्रहलाद जोशी तथा पूर्व सरपंच बेरासर गिरधारी लाल सहारण सहित बड़ी संख्या में सरस वेल्फेयर सोसाइटी भारत के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
