ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220305 152754 रूस-यूक्रेन युद्ध रुका, केवल 6 घंटे के लिए! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। पिछले कुछ दिनों से चल रहे युद्ध पर एक बार विराम लग गया है। रूस और यूक्रेन के बीच दस दिन अनवरत युद्ध चलने के बाद आज राहत मिली है। रूस ने पूरे यूक्रेन में कुछ समय तक के लिए सीजफायर का एलान कर दिया है। रूस ने यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ये कदम उठाया है। रूस ने कहा है कि वो ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर बनाकर विदेशी नागरिकों के लिए सेफ पैसेज उपलब्ध कराएगा। अभी भी यूक्रेन के खारकीव, सूमी जैसे शहरो में सैंकड़ो भारतीय फंसे है। रूस के अल्पकालिक युद्ध विराम की घोषणा से भारतीयों को यूक्रेन से एयरलिफ्ट करने में और भी आसानी हो जाएगी। रूस ने आज भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे से युद्ध विराम का एलान किया है।भीषण लड़ाई के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना करीब 13 किलोमीटर की दूर पर है। रूसी सेना लगातार  रूसी सेना कीव को घेरने के प्रयास में जुटी रही है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने पुरजोर जवाब देकर कीव के करीब आने से रूसी सोल्जर्स को रोक रखा है। इसी बीच रूस ने कल शुक्रवार को बड़े हमले में एनरहोदर स्थित  Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट  भी मिसाइलों से हमला किया था और इस यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर कब्जा कर लिया था। 


Share This News