ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220202 004450 नर्सेज नेताओं और परिजनों में हुआ समझौता * रंग की रंगत-शब्द की संगत-14 को ** अमर कला महोत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। गत 28 फरवरी को बीकानेर के पीबीएम में पोस्ट कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहे नर्सिंग कर्मियों के साथ वार्ड में भर्ती आरएसी बीकानेर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत देवेंद्र बिश्नोई की माताजी के साथ उपस्थित परिजनों के मध्य गलतफहमी से आपसी कहासुनी हो गई। इससे ड्यूटी पर कार्यरत नर्सेज कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। धीरे-धीरे मामले ने तुल पकड़ लिया। जिसके कारण बीकानेर जिलाधीश द्वारा मामला सुलझाने के लिए एक समिति तक का गठन करना पड़ा। इस पूरे मुद्दे को पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही, प्रिंसिपल डाॅ मुकेश चंद्र आर्य, एडीएम अरुण प्रकाश शर्मा, जिलाधीश भगवती प्रसाद कलाल सहित एकीकृत महासंघ नेता भंवर पुरोहित के प्रयासों से नर्सेज नेताओं तथा परिजनों के बीच समझौता हो गया। कर्मचारी संगठन के लोगों ने भी संजीदगी से परिचय दिया। नर्सेज नेता रमजान अली, महिपाल, श्रवण वर्मा, वाहिद, सतीश, महासंघ के वरिष्ठ नेता बनवारी शर्मा, छोटू राम चौधरी, सुनील सेन, रवि आचार्य व अन्य नर्सेज कर्मचारी साथ थे। सौहार्द पूर्ण वातावरण में प्रिंसिपल डाॅ मुकेश चन्द्र आर्य के कक्ष में और उसके बाद एसपी देवेंद्र बिश्नोई साहब के निवास पर प्रेम पूर्वक माहौल बनाया गया तथा शांतिपूर्ण समझौता हुआ। यह संगठन की जीत है इस मध्यस्था में महासंघ एकीकृत की तरफ से बजरंग सोनी, रमेश उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज बिश्नोई तथा प्रोफेसर आरके पुरोहित का विशेष योगदान रहा।

img 20220304 wa01474604515782879083430 नर्सेज नेताओं और परिजनों में हुआ समझौता * रंग की रंगत-शब्द की संगत-14 को ** अमर कला महोत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

प्रथम ‘‘अमर कला महोत्सव’’ का उद्घाटन 5 मार्च को स्थानीय टी. एम. ऑडिटोरियम, नये बस स्टैण्ड के पास, नोखा रोड, गंगाशहर, बीकानेर में किया जा रहा है। फोटोग्राफी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उदयपुर के श्री राकेश शर्मा “राजदीप” एवं जयपुर से पधारे हुए श्री अजय पारीख के निर्देशन में किया जाएगा.कार्यक्रम का उद्घाटन अपराहन 2:00 बजे संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, एडीआरएम निर्मल शर्मा, मेला प्राधिकरण समिति राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रमेश बोराणा, साहित्य अकादमी में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के श्री मधु आचार्य आशावादी, पुण्डरीक जी जोशी, डॉ एस पी व्यास, उद्योग श्री श्री विनोद बाफना के सानिध्य में किया जाएगा।

समारोह में भाग लेने के लिए गुजरात एवं मध्य प्रदेश के दल आ चुके हैं एवं अन्य टीमों का आना लगातार जारी है।फोटोग्राफी प्रशिक्षण शिविर को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 50 के लगभग प्रतिभागियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया गया है।पहले दिन के होने वाले अन्य कार्यक्रमों में पेंटिंग, मूर्ति कला प्रदर्शनी पगड़ी एवं साफा प्रदर्शनी तथा बुक स्टॉल का आयोजन भी किया जाएगा. इसके अलावा पंडित नारायण रँगा द्वारा सेमीक्लासिकल प्रस्तुति, बड़ौदा के पंडित दीपक क्षीरसागर द्वारा क्लासिकल गिटार की प्रस्तुति, अहमदाबाद के भरत भाई रावल के द्वारा भवाई नृत्य, डांस इंडिया डांस फेम छोटे सलमान के द्वारा डांस प्रस्तुति एवं अंत में नाटक ट्रेजडी ऑफ पॉल गोमरा की प्रस्तुति दी जाएगी।

रंग की रंगत-शब्द की संगत-14 मार्च को

Thar post प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ के साहित्यिक नवाचारों की श्रृृंखला में इस बार होली के पावन अवसर पर आगामी 14 मार्च 2022 को शाम 5 बजे रानी बाजार स्थित ‘नरपत सदन मे’ ‘रंग की रंगत-शब्द की संगत’ कार्यक्रम का आयेाजन वरिष्ठ कवि कथाकार एवं आलोचक कमल रंगा की अध्यक्षता में रखा गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् संजय सांखला होंगे।
कार्यक्रम प्रभारी युवा शायर कासिम बीकानेरी ने बताया कि अपने तरह के इस अनूठे कार्यक्रम में नगर के हिन्दी, राजस्थानी एवं उर्दू भाषा के विशेष आमंत्रित कवि शायर अपनी नव काव्य रचना के माध्यम से काव्य विधा के कई रंगों की सौरभ से श्रोताओें को आनंदित करेंगे।
प्रज्ञालय के युवा शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि इस अवसर पर लोकगायक एवं लोकसंस्कृति के संवाहक मदन गोपाल व्यास ‘मदन जैरी’ अपने ‘लोकलरंग की रंगत’ के साथ बीकानेरी संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देंगे। रंगा ने आगे बताया कि इस अवसर पर मदन गोपाल व्यास ‘मदन जैरी’ को श्रीमती कमला-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा ‘प्रज्ञा-सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाएगा।


Share This News