IMG 20220202 004525 35 कबड्डी खेलने वालों के लिये आई यह खबर * रीको लाएगा नई एमनेस्टी स्कीम 2022 Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

राजस्थान जूनियर कबड्डी लीग के लिये खिलाडिय़ों की होगी ट्रायल
Thar पोस्ट, बीकानेर। कबड्डी खेलने वालों के लिये खुश खबर है। प्रो कबड्डी की तर्ज पर राजस्थान जूनियर कबड्डी लीग ऐसे खिलाडिय़ों को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म दे रहा है। इसके लिये प्रदेशभर के खिलाडिय़ों का चयन किया जा रहा है। लीग के सीईओ एवं फाउण्डर रंजन मेहला ने बताया कि 27 फरवरी को बीकानेर में लीग की ट्रायल आयोजित की जाएगी। तिलक नगर स्थित एल.एन.सी स्पोर्ट्स अकादमी में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक खिलाडिय़ों की ट्रायल ली जाएगी। भारत में पुन:देशी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राजस्थान जूनियर कबड्डी लीग सेशन एक में सभी खिलाडिय़ों की बेस राशि 5000/- रखा गया हैं। इस लीग में 13 से 20 आयु वर्ग के पुरूष खिलाड़ी भागीदारी कर सकते है। इस लीग का आयोजन मई से सवाईमान सिंह स्टेडियम में किया जाएगा।

रिको लाएगा नई एमनेस्टी स्कीम 2022
Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी राजस्थान बजट 2022-23 की घोषणा अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि रिको की और से रिको की और से एमनेस्टी स्कीम 2022 लाइ जायेगी जो 30 सितंबर तक लागू रहेगी | साथ ही उद्यमियों को सेवा शुल्क और किराया राशि एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट के अलावा कई और रियायतें दी जायेगी व देरी से निर्माण के नियमन पर रिटेंशन चार्ज में 75 प्रतिशत की छूट मिलेगी | साथ ही बजट घोषणा अनुसार अब होटल को भी उद्योग का दर्जा देने पर अब होटल क्षेत्र से जुड़े सभी व्यवसायियों पर वाणिज्यिक नियमों की बजाय औद्योगिक नियम लागू होंगे और होटल उद्योग पर लगने वाले पानी बिजली सहित सभी चार्ज औद्योगिक रूप से लागू होंगे |


Share This News