ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220222 WA0192 बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर हुए पचीसिया निर्विरोध निर्वाचित।बीकानेर जिला उद्योग संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित, सहायक चुनाव अधिकारी एम.एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी व मनीष नाहटा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनावों की प्रक्रिया के दौरान आज अध्यक्ष पद हेतु 3 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया जिससे द्वारकाप्रसाद पचीसिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये | वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु 4 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस ले लिए जिससे सुरेंद्र जैन और नरेश मित्तल को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया | वहीं कार्यकारिणी सदस्यों हेतु 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें से 6 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तत्पश्चात विनोद गोयल, पारस डागा, चंद्रप्रकाश नौलखा, दिलीप रंगा, शिवरतन पुरोहित, वीरेंद्र किराडू, राजाराम सारडा, के.के. मेहता, विजय चांडक, अरुण झंवर, विमल चोरड़िया, किशनलाल बोथरा, मनीष तापड़िया एवं महावीर दफ्तरी को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।


Share This News