ताजा खबरे
IMG 20220127 201454 3 बीकानेर: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले की जयपुर रोड पर आज शाम हुए हादसे से पति-पत्नी की मौत हो गई। करीब शाम साढ़े चार बजे जयपुर रोड हादसा हुआ। इसमें पांच माह की मासूम बच्ची बची, जो कि पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया सेरूणा से बीकानेर की तरफ डेढ़ किलोमीटर पर दुर्घटना हुई। श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आ रही बलेनो कार की बीकानेर से आ रही बस से भिड़ंत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान हुई। मृतक की पहचान नरेला, नॉर्थ वेस्ट, पाना उद्यान, दिल्ली निवासी 33 वर्षीय अभिजीत धर पुत्र समरकुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान 30 वर्षीय ज्योति सिंगला पुत्री बीएम सिंगला पत्नी अभिजीत के रूप में हुई। मृतका का पीहर दिल्ली के आदर्श नगर में है। पुलिस ने मृतक परिजनों को सूचना दी है। वे दिल्ली से बीकानेर के लिए रवाना हो चुके हैं। शव पीएबीएम मोर्चरी रूम में रखवा दिए गए है।


Share This News