ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220212 WA0171 आकस्मिक निरीक्षण में सोनोग्राफी मशीन सील Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलेक्टर, संयुक्त निदेशक व सीएमएचओ की जॉइंट टीम ने सोनोगग्राफी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Thar पोस्ट, बीकानेर, 12 फरवरी। जिला कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी भगवती प्रसाद कलाल, संयुक्त निदेशक एवं उपखंड समुचित प्राधिकारी डॉ देवेंद्र चौधरी तथा सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा की जॉइंट टीम द्वारा सादुल गंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में संचालित डाइग्नोस्टिक केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। केंद्र पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत फॉर्म एफ सहित समस्त दस्तावेजों का सही संधारण पाया गया। जिला कलेक्टर द्वारा केंद्र प्रभारी को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 संबंधी प्रावधानों की शत प्रतिशत पालना के निर्देश दिए गए। मौके पर जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त डॉ देवेंद्र चौधरी द्वारा सादुल कॉलोनी स्थित 7 और सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें सेसरीनलैब पर एक मशीन गत 3 माह से चिकित्सक न होने के कारण अनुपयोगी पड़ी पाई गई। केंद्र प्रभारी द्वारा लिखित में आवेदन करने पर मशीन को रेगुलेटरी पार्ट पर सील कर दिया गया ताकि उससे संबंधित नियमित व दैनिक रिपोर्टिंग की आवश्यकता ना रहे।डॉ बी एल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 5 फरवरी से 20 फरवरी तक सघन निरीक्षण अभियान का संचालन किया जा रहा है। बीकानेर जिले में कुल 82 सोनोग्राफी केंद्रों में से आदिनांक 52 केंद्रों का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार 20 फरवरी तक राज्य के समस्त सोनोग्राफी केंद्रों का जिलों के समुचित प्राधिकारिओं द्वारा निरीक्षण पूर्ण किया जाना है।


Share This News