ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220131 225649 3 कोरोना महामारी को लेकर आई खबर, फैलने की स्पीड बढ़ेगी ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने फिर रिपोर्ट जारी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना की वर्तमान लहर अंतिम नहीं है। कोरोना का नया वैरियंट कब तक आएगा? इस पर डब्लूएचओ तथा वायरस एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैरियंट्स कभी भी आ जाते हैं पर अगला वैरियंट आने में अभी वक्त लगेगा। डॉक्टर मारिया वान करखोफ ने बताया कि ओमिक्रॉन आखिरी चिंता पैदा करने वाला वैरियंट नहीं था, UN हेल्थ एजेंसी इसके चार अलग वर्जन्स को ट्रैक कर रही है। कोरोना ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। हर बार इसकी लहर कमजोर होते ही लोगों में इस महामारी के खत्म होने की उम्मीद जागती है, तब तक नया वैरियंट आ जाता है।  डॉक्टर मारिया ने अगले कोविड वैरियंट के  बारे में बताया, हमको इस वायरस के बारे में काफी कुछ पता है लेकिन हम सबकुछ नहीं जानते। और सच कहूं तो ये वैरिंयट्स वाइल्ड कार्ड्स की तरह हैं। इसलिए यह वायरस जैसे-जैसे बदल रहा है और म्यूटेट हो रहा है हम इसे ट्रैक करते जा रहे हैं।

डॉक्टर मारिया ने बताया, ओमिक्रॉन लेटेस्ट वैरियंट ऑफ कंसर्न है। यह आखिरी नहीं होगा। उम्मीद करते हैं कि अगला वैरियंट आने में थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि अब जो वैरियंट्स आएंगे उनके फैलने की स्पीड काफी तेज होगी। इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि हम न सिर्फ वैक्सिनेशन तेज करें बल्कि इसके फैलने को भी कम करें। 


Share This News