ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220202 004525 12 श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 नवीन ट्यूबवेल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर, 11 फरवरी। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल बनाए जायेंगे, जिस पर 2 करोड़ 70 लाख रूपये खर्च होंगे।ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा के विकास के साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करवाया जा रहा है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। भेलू गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर  19.82 लाख रूपये,गुडा गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 27.65 लाख रूपये, रावनेरी गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 34.49 लाख, भाणेका गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर  22.39 लाख रूपये, नांदड़ा गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर15.15 लाख रूपये खर्च होंगे। 

इसी प्रकार से मोखा खालसा गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण  पर33.02 लाख रूपये,गिरिराजसर गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 23.52 लाख रूपये, मोखा चारणान गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 33.74 लाख,नयागांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 30.36 लाख और माधोगढ़ गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 29.47 लाख रूपये खर्च किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त नवीन ट्यूबवेल की स्वीकृतिया जारी कर दी गई है।

श्रीकोलायत राजकीय कॉलेज के लिए 3 करोड़ रूपये स्वीकृत ।बीकानेर, 11 फरवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट ने अपने फण्ड से श्रीकोलायत की राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की है। इस कार्य की कार्यकारी ऐजेन्सी अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड नोखा को बनाया गया है।भाटी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट बीकानेर की गर्वनिंग कॉन्सिल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाण्डेशन ट्रस्ट के फण्ड से विभिन्न कार्य करवाने का अनुमोदन किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय कोलायत में वाणिज्यक व विज्ञान भवन निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 3 करोड़ रूपये कीे वित्तीय, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की गई है।


Share This News