Thar पोस्ट, बीकानेर। यहां बदमाशों के हौसले बुलंद है। तोलियासर भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंची तीन महिलाओं की चैन स्नेचिंग की वारदातें हुई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चैन निकालने वाली महिलाएं साफ दिखाई दे रही है। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इनकी खोज शुरू कर दी है।विख्यात तोलियासर भैरवनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। शुक्ल चतुर्दशी और अष्टमी को हज़ारों भक्तों की भीड़ रहती है। हर हाल में पास से भैरवनाथ के दर्शन करने में जुटी महिलाओं को भीड़भाड़ में पता ही नहीं चलता कि कब उनके गले से सोने की चैन खींच ली गई है। भक्ति में डूबी इन महिलाओं के गले से सोने की चैन खींचने वाली कुछ महिलाएं अब कैमरे में कैद हो गई है।
लंबा घूंघट और भीड़ में काम
कुछ महिला चैन स्नेचर लंबा घूंघट लगाकर मंदिर में महिलाओं की भीड़ में घुस जाती है। निज मंदिर के ठीक पास ये महिलाएं पहले देखती है कि किसने सोने की चैन पहली हुई है। फिर उसी महिला के साथ साथ भीड़ में रहती है, जैसे ही मौका मिलता है, वैसे ही चैन खींच लेती है। ऐसी दो महिलाएं नजर आ रही है। जिसमें एक बिना घूंघट में भी चैन खींचकर ले जा रही है।
अब पुलिस कार्रवाई
कुछ महिलाओं की चैन स्नैचिंग के बाद अब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस इन वीडियो के आधार पर आसपास लोगों की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस की पकड़ में कोई नहीं आया। वहीं मंदिर में भीड़ के दौरान खड़े पुलिसकर्मी भी लापरवाह नजर आये