ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210913 125528 63 बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में 3 घन्टे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित * उच्च शिक्षा मंत्री आज बीकानेर में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 07 बजे से सुबह 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति से बाधित क्षेत्रों में नया कुआं, लोहारों का मौहल्ला, भुजिया बाजार, सुनारों की गुवाड, बडा बाजार, रांगडी चौक, ढढों का चौक, दासानियों का मौहल्ला, फोर्ट स्कूल, जोशी होटल, लालजी होटल, जैल वैल, हवा महल, त्यागी वाटिका, बिस्कुट वाली गली, कोटगेट थाना, मटका गली, छोटू मोटू, मीना अशोका, काली माई, आबकारी ऑफिस, अम्बर होटल, नायकों का मौहल्ला, गोगागेट, लाल गुफा, गंगाशहर रोड, सिद्ध बाबा बगेची, बिदासर बारी के अंदर व बाहर, जैल वैल, केदार नाथ धुना, सुगनी देवी हास्पिटल, बागडी मौहल्ला, माली मौहल्ला, गुजरों का मौहल्ला, रामपुरिया मौहल्ला, सिक्खों का  मौहल्ला, कोचर मौहल्ला, गोस्वामी मौहल्ला, खडगावतों का मौहल्ला, गोलछा का चौक, धोबी तलाई, स्टेशन रोड, हीरालाल मॉल, ट्रांसपोर्ट गली, इनकम टैक्स आफिस, रानी बाजार चौराहा शिव बाडी गांव, हरिजन बस्ती, चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, बंगला नगर, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्णा विहार, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पीछे, गणगौर स्कूल के पास, मूस्तफा मस्जिद, एमआरएफ टायर शोरूम, भाया होटल, जालू जी की खेडी, सरकारी स्कूल के पास, वैलीयेन्ट स्कूल, बाबू मार्केट शामिल है।

उच्च शिक्षा मंत्री बीकानेर के चार दिवसीय दौरे पर

Thar पोस्ट। राजस्व, उपनिवेशन व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी आज मंगलवार रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।उच्च शिक्षा मंत्री भाटी बुधवार को सुबह 10.30 बजे ग्राम पंचायत सियाणा में, दोपहर 2.30 बजे ग्राम पंचायत छीला में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में शिरकत करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री रात 9 बजे आर.डी. 931 बज्जू पहुंचेंगे और आईजीएनपी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री गुरूवार को मठिड़िया में सुबह 10.30 बजे भगवान जम्भेश्वर जी मंदिर में कलश स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोेपहर 1 बजे राववाला में व शाम 4.30 बजे नेणिया में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में शिरकत करेंगे। रात 7 बजे हदां पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
भाटी शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत खाखूसर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में भाग लेंगे और यहां से वे लक्ष्मणनगर तहसील ओसियां (जोधपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात 11 बजे बीकानेर पहंुचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को सुबह 11 बजे बरसिंहसर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वर्गीय रामचंद्र गोदारा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा नव-निर्मित प्याऊ व मुख्य द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे सायं 4 बजे रविन्द्र रंगमंच बीकानेर में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा आयोजित ’बापू की याद मंे’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।


Share This News