ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210920 005122 4 कार में चल रहा था यह काम, पुलिस ने दबोचा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट सटोरियों को पकड़ा है। पुलिस को मुख्य द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन क्रिकेट सटोरियों को चलती गाड़ी में नेशनल हाईवे पर सट्टा करते हुए पकड़ा है। डुगरगढ़ पुलिस थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान द्वारा मिली जानकारी के अनुसार की कांस्टेबल श्री राम, गोरख राम व राजवीर की आसूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और बुक चलाने वाले आरोपियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में श्यामसुंदर तावनीया, जितेंद्र नाई और दिनेश कुमार मीणा को पकड़ा है। आरोपियों के ओमनी कार से 7 मोबाइल और लैपटॉप भी पुलिस ने बरामद किया है और पुलिस ने बताया कि एक काफी लंबे समय से सरदारशहर से लाइन लेकर बुक चलाते थे पूछताछ में यह आरोपियों ने स्वीकार किया है लैपटॉप में लंबा चौड़ा हिसाब मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Share This News