ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 17 पाकिस्तान में भीषण भूकंप, अभी तक 20 मरे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। पाकिस्तान आज सुबह-सुबह भूकंप से थर्रा उठा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक पाकिस्तान के हरनाई में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि दक्षिणी पाकिस्तान में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ने एएफपी को बताया कि अब तक 15 से 20 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हरनई इलाके में गुरुवार तडके भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी लोगों ने धरती का कंपन महसूस किया और घरों से निकलकर भागे। अब तक की जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या कम से कम 15 से 20 हो सकती है। इसके अलावा कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान हुआ  है।


Share This News