Thar पोस्ट, बज्जू। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी डायरेक्टर प्रत्याशी हरेसिंह सोढ़ा ’’छिलाकश्मीर‘‘ ने मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) एंव राज्य मंत्री राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, राजस्थान सरकार श्री भंवर सिंह जी भाटी से उनके जयपुर स्थित राजकीय आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सेवाओं – शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, पशु चिकित्सा, सड़क आदि से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही जरूरतमंद व वंचित वर्ग, विशेषकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं व किसानों के हित में अधिकाधिक विकास कार्य करवाने का आग्रह किया। मंत्री भाटी ने क्षेत्र की मांगों पर उचित कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया।सोढ़ा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी एवं कांग्रेस पार्टी के बज्जू ब्लाॅक के पूर्व अध्यक्ष श्री पदमसिंह सोढ़ा ने छिलाकश्मीर को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाकर ग्राम छिलाकश्मीर के वाशिंन्दों को बड़ी सौगात दी है, जिसके लिए हम सभी उनके आभारी है। छिलाकश्मीर के ग्राम पंचायत मुख्यालय बनने से यहां विकास तेजी से अग्रसर होगा।

सोढ़ा ने बताया कि हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरजोर प्रयास कर रहें हैं। हम सभी यही चाहते हैं कि हमारे क्षत्र के बच्चों को बेहतरीन गुणवतायुक्त स्कूली शिक्षा अपने ग्राम स्तर पर मुहैया हो। हमारे क्षे़त्र के बच्चों, किशोरीयों, महिलाओं, वरिष्ठजनों एवं सभी जरूरतमंदों के लिए हर समय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ग्राम स्तर पर उपलब्ध हो। पशुधन की चिकित्सा के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही पशु अस्पताल हो, ताकि किसानो एवं पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को दूसरे स्थान पर नही ले जाना पडें। हमारे क्षेत्र में आवागमन के लिए डामर की सड़कों का निर्माण हो। तहसील एवं जिला मुख्यालय से सार्वजनिक परिवहन के साधनों की समुचित व्यवस्था हो। नहरी क्षेत्र होने के कारण कृषि एवं घरेलू कनेक्शनों से बिजली की खपत दिन-ब-दिन बढ़ रही है। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर ही विद्युत जी.एस.एस.स्थापित हो, जिससे विद्युत की आपूर्ति नियमित रूप से एवं पर्याप्त मात्रा में हो सके और पूरानी विद्युत लाईन व केहरली विद्युत जी.एस.एस.के रोजाना की समस्या से निजात मिल सके। उपलब्ध पेयजल के संसाधनों – डिग्गी, टांकों, टयुबवेल आदि की देखरेख एवं मरम्मत नियमित रूप से हो। ग्राम स्तर पर युवाओं के लिए खेल का मैदान बने एवं पुस्तकालय स्थापित हो। सामाजिक सदभावना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अंबेडकर भवन का निर्माण हो। गांव स्तर पर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी एवं आनसाईट मदद के लिए कृषि पर्यवेक्षक की सेवाएं उपलब्ध हो। किसानों को सिंचाई का पानी पर्याप्त मिले एवं आपदाओं की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा समय पर मिले।

सोढ़ा ने बताया कि सोशल मिडिया के माध्यम से जागरूकता के बढ़ाने के प्रयास कर रहें ताकि ग्रामवासियों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलें एवं वे लाभान्वित हो सकें। हम सबके साझा प्रयासों व सक्रियता से ही ग्राम में विकास की गंगा आना संभव है और भावी पीढी को एक सशक्त विरासत सौपने का सपना साकार हो सकता है।