ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210725 232810 38 कोरोना के टीके कल केवल यहाँ लगेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

केवल पीबीएम व जिला अस्पताल में ही होगा कोविड टीकाकरण

Tp न्यूज़, बीकानेर। गुरुवार को माह का प्रथम एम सी एच एन दिवस होने के चलते कोविड टीकाकरण को अल्पविराम दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ ओ पी चाहर ने बताया कि गुरुवार को बच्चों के टीकाकरण पर ही फोकस रहेगा केवल पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर, पीएमआर भवन व जिला अस्पताल द्वारा कोविड टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। वैक्सीनेशन ऑन व्हील द्वारा भी बीकानेर शहर में टीकाकरण होगा।
रेलवे अस्पताल लालगढ़ व आरएसी 10 वीं बटालियन के लिए कार्यस्थल सत्र आयोजित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण नहीं होगा।
आर सी एच ओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रत्येक गुरुवार को अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया जाता है जिसे प्राथमिकता से करने के लिए राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक सुधीर शर्मा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं । सभी जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी एम सी एच एन सत्रों का प्रभावी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान दस्त नियंत्रण तथा स्तनपान सप्ताह से संबंधित जागरूकता गतिविधियां भी प्राथमिकता से की जाएंगी। सभी अधिकारियों को एमसीएचएन मॉनिटरिंग के दौरान ऑडीके ऐप में सावधानी से डाटा संधारण के निर्देश जारी किए गए हैं।
डॉ गुप्ता ने बताया कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत बच्चों को बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, पेंटावेलेंट, रोटावायरस, पीसीवी, मीजल्स रूबैल्ला, टिटनेस डिप्थीरिया आदि टीके निशुल्क लगाए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी टीडी का टीका गर्भावस्था के दौरान लगाया जाता है।

बुधवार को 65 केंद्रों पर लगे 13,313 टीके
डॉ चाहर ने बताया कि बुधवार को जिले में 65 केन्द्रों पर 13,313 कोविड टीके लगाए गए । 2,451 को पहली व 10,862 को दूसरी खुराक दी गई।


Share This News