ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210725 232810 26 सद्बुद्धि यज्ञ में गरजे मंत्रालयिक कर्मचारी/केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आहवान पर चतुर्थ चरण में आज जिला कलेक्टर बीकानेर कार्यालय के सामने कर्मचारी मैदान पर संघर्ष समिति के प्रान्तीय सदस्य कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व से सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया जिसमें संघर्ष समिति के संयोजक मण्डल के श्री गिरजाशंकर आचार्य एवं अन्य मनीष विधानी , प्रधुमन सिंह , भारत भूषण वर्मा , शिव छंगाणी , जितेन्द्र गहलोत , रसपाल सिंह मोटा , शशिकान्त त्रिपाठी , जितेन्द्र पारीक , प्रवीण गहलोत , शिव जी माली , राजेन्द्र शर्मा और अन्य ने भाग लिया । यज्ञ समाप्ति पश्चात् संघर्ष समिति का सात सुत्रीय मांग पत्र सहित ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव , राजस्थान सरकार ने जिला कलेक्टर के माध्यम से भिजवाने के लिए ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया गया । कमल नारायण आचार्य
प्रांतीय सदस्य
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक
कर्मचारी संघर्ष समिति।
Thar पोस्ट, बीकानेर।
“भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया समाचार पत्र वितरकों का सम्मान”
भारत तिब्बत सहयोग मंच बीकानेर कि महिला विभाग की जिलाध्यक्षा श्रीमती सुधा आचार्य के नेतृत्व में लोडा मोडा बगीची में हॉकर्स का सम्मान समारोह, कोरोना वारियर्स के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल तथा श्रीमती सुशीला कंवर ,महापौर, नगर निगम, बीकानेर तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जेपी व्यास और समाजसेवी श्री नेमीचंद गहलोत थे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भारत तिब्बत सहयोग मंच की सराहना करते हुए, केंद्रीय स्तर पर पूर्णरूपेण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया अर्जुन राम जी ने कहा की तिब्बत में हमारा पवित्र तीर्थस्थल कैलाश मानसरोवर स्थित है अतः तिब्बत की मुक्ति और चीन का असली चेहरा दुनिया को दिखाना हमारा लक्ष्य है। बीकानेर में भारत तिब्बत सहयोग मंच का इतना भव्य कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ है इसके लिए मैं भारत तिब्बत सहयोग मंच की संपूर्ण टीम को धन्यवाद देता हूं क्योंकि इससे लोगों में जनचेतना जागृत होगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी व्यास ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से आम जनता में समानता के भाव का विकास होता है।
भारत तिब्बत सहयोग मंच की जिलाध्यक्षा श्रीमती सुधा आचार्य ने बताया कि कोरोना की विकट परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठ हाकर्स बंधु ब्रह्म मुहूर्त में ही संपूर्ण समाज को अपनी सेवाएं देने निकल पड़ते,इनका सम्मान करना भारत तिब्बत सहयोग मंच अपना नैतिक दायित्व समझता है। आचार्य ने कहा किस समाजसेवी नेमीचंद जी गहलोत और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी व्यास के सहयोग के बिना यह कार्यक्रम करना कतई संभव नहीं था।
हॉकर्स यूनियन के नेता श्री पुखराज स्वामी ने बताया आज हम स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं बीकानेर में पहली बार किसी ने हमारे कार्य का सम्मान किया है तो “भारत तिब्बत सहयोग मंच” है।
इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच की महिला कार्यकारिणी सदस्या महामंत्री शक्ति पारीक, रेणु कच्छावा,मंजू जोशी, मनाली व्यास,आशु मलिक,माया भाटी, शांति आचार्य,पुष्पा सांखला,साथ ही प्रांतीय सदस्य शैलेश गुप्ता,जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह जी मोतीलाल हर्ष पूर्व पार्षद राजा सेवक कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, दिनेश चौहान, मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा सहित चंद्रेश गहलोत चंद्रप्रकाश करनाणी, रघुनाथ सिंह, किशन सोनी आदि सभी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनाली व्यास ने किया, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

IMG 20210802 WA0138 सद्बुद्धि यज्ञ में गरजे मंत्रालयिक कर्मचारी/केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210802 WA0104 सद्बुद्धि यज्ञ में गरजे मंत्रालयिक कर्मचारी/केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210802 WA0119 सद्बुद्धि यज्ञ में गरजे मंत्रालयिक कर्मचारी/केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar post, महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया, बीकानेर के तत्वावधान में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशन जी गोयल के बीकानेर आने पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया। यह कार्यक्रम बीकानेर के धरणी धर रंगमंच में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शबनम बानो ने आये हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोयल, राष्ट्रीय सचिव असलम सिदगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आजाद और आशिष भाटी का साफा पहनाकर और साॅल उढाकर सम्मानित करते हुए बीकानेर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत व नृत्य के साथ दीप प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किशन जी गोयल ने महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रदेश कमेटी सदस्य ने बताया कि प्रदेश स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संस्था अलग अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। महामंत्री नवीन आचार्य ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष मुकूंद खंडेलवाल, अशोक कच्छावा, लुणाराम, राजेश पारीक, शबनम कादरी, रामकुमार, रेवन्तराम, मनु भाई, दुर्गा राम आचार्य, रवि, हसन अली, रेणु, राधिका, मनोज, शकिल, दुर्गा देवी, रौनक, विष्णु, महावीर, अभिषेक, मेजर पूर्ण सिंह मेहरा, मनोनीत पार्षद मो. सलीम, सलीम मोहम्मद सहित सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।


Share This News