ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 138 भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 व 21 जुलाई को अजमेर जिले में होगी आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 व 21 जुलाई को अजमेर जिले के ‘‘श्री जी’’ निम्बार्क पीठ में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां करेंगे।यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां का उद्बोधन होगा एवं 21 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी माधोराम चैधरी, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण का उद्बोधन होगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 20 जुलाई को अजमेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 20 जुलाई को अजमेर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान जयपुर से लेकर सलेमाबाद तक डॉ. पूनियां का कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
डॉ. पूनियां अजमेर में निकाय प्रमुख कार्यशाला को संबोधित करेंगे, उसके बाद सुरसुरा में वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन, सलेमाबाद में निम्बार्काचार्यपीठ के दर्शन कर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करेंगे।


Share This News