ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210719 WA0171 आंदोलन : विभिन्न सरकारी विभागों में संपर्क Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ग्रेड – पे 3600 सहित सात – सूत्री मांग पत्र के समर्थन में आन्दोलन के लिए आज विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क अभियान शुरू हुआ। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा ग्रेड – पे 3600 सहित सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है , इस क्रम में मंत्रालयिक कर्मचारियों से कमल नारायण आचार्य , गिरजाशंकर आचार्य , रसपाल सिंह मोटा , विष्णुदत पुरोहित , ताराचन्द सिरोही एवं मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में बाबू भाईयों से विभिन्न विभागों में सम्पर्क किया गया तथा पेम्पलेट बांटे गये । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि संघर्ष समिति के द्वारा आज कृषि विभाग , उपनिवेशन विभाग , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , पंचायत समिति , महिला अधिकारिता विभाग , वन विभाग एवं बीमा एवं जीपीएफ विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क स्थापित किया गया । आचार्य ने बताया कि विभागों में सम्पर्क अभियान कल भी जारी रहेगा कमल नारायण आचार्य) प्रांतीय सदस्य राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति


Share This News