Thar post शिक्षा विभागीय नियम संशोधन में अहम भूमिका निभाने व शिक्षा विभाग में निदेशक महोदय जी द्वारा किए गए नवाचारों के लिए रेसला प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिहाग की अगुवाई में रेसला द्वारा स्वागत अभिनंदन किया है।रेसला जिलाध्यक्ष गिरधारी गोदारा ने बताया कि पिछले कई वर्षो विभागीय नियम संशोधन पत्रावली लंबे समय से लंबित थी, अब राज्य सरकार द्वारा इसे पारित करके नियम संशोधन किया है , इस कार्य में निदेशक महोदय सौरभ जी स्वामी का बहुत सकारात्मक सहयोग रहा है ओर निदेशक महोदय विधालय,विधार्थी हितों के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं ।
इस हेतु आज रेसला द्वारा निदेशक महोदय का साफा पहनाकार स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दोरान मंडल अध्यक्ष कुशला राम मेघवाल,मंडल मन्त्री शिव शंकर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चोधरी,मनोज चुग, शक्ति प्रसन्न बिठू,भीष्म महर्षि,भागीरथ सिध,परमेश्वर गोदारा,चन्द्रेश सिहाग,लालचंद बिश्नोई, विनोद सहू ,सत्यपाल गोदारा ,कृष्ण जान्दू,मुकेश चोधरी,जितेन्द्र सुथार,रामरख बाना सहित कई व्याख्याता उपस्थित रहे।
बीकानेर के डॉ. अशोक मीणा भाजपा अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) मोर्चा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने विभिन्न राज्यों के लिए मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है।राजस्थान भाजपा अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीकानेर के डॉ. अशोक मीणा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अशोक मीणा को भाजपा एस.टी. मोर्चे का हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य,मोहन सुराणा,अशोक प्रजापत,अनिल शुक्ला, नरेश नायक, गोकुल जोशी, मधुरिमा सिंह, अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, इन्द्रा व्यास,असद रजा भाटी,नरसिंह सेवग, सोहनलाल चांवरिया इत्यादि पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. मीणा को बधाई प्रेषित की एवं पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
कौशल प्रशिक्षण बेरोजगारी के विकट दौर में आजीविका निर्वाह के मुख्य आधार
बीकानेर।कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देश भर में युवाओं के लिए चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़कर बेरोजगार युवावर्ग बेरोजगारी के इस विकट दौर में आजीविका प्राप्त कर सकते है। ये उद्बोधन जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने विश्व युवा कौशल दिवस की छठी वर्षगांठ पर संस्थान सभागार में आयोजित स्किल से समृद्ध भारत -संवाद संवाद कार्यक्रम एवं स्वच्छता पखवाडे़ के प्रथम दिन के कार्यक्रम में उपस्थित युवा प्रशिक्षु समूह के समक्ष अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के तहत व्यक्त किए।
श्रीभार्गव ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से मंत्रालय द्वारा देश भर में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में युवा क्या सोचते हैं, ये कार्यक्रम कितने लाभकारी हैं और इन कौशल विकास कार्यक्रमों की बेहतरी के लिए युवाओं के पास क्या सुझाव हैं – इसके बारे में युवाओं की अभिव्यक्ति को मंच दिया जा रहा है। कोरोना में भयानक बेरोजगारी के हालात में कौशल ही एक मात्रा ऐसा साधन है जो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नगर निगम के प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि युवाओं की शक्ति को हुनर की दिशा में बढ़ा दिया जाए तो पूरा देश आत्मनिर्भर बन सकता है। इसके साथ ही बैंक किस प्रकार हुनरमंद युवाओं की मदद कर सकता है इस विषय पर श्री संदीप कुमार ने संदर्भ व्यक्तियों एवं प्रशिक्षणार्थियों की सभी शंकाए दूर की।संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने युवा कौशल संवाद कार्यक्रम एवं स्वच्छता पखवाड़े की अवधारणा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश भर में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से देश के युवाओं की आत्मनिर्भरता के लिए कौशल प्रशिक्षणों के रूप में मजबूत आधार तैयार करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के प्रारंभ अवसर पर हमें स्वच्छता के लिए स्वअनुशाषित होना चाहिए।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने संभागियों के साथ संवाद स्थापित कर कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रति उनकी समझ विकसित की एवं सभी को स्वच्छता शपथ दिलवाई। इसी के साथ आज से आगामी आगामी 15 दिन तक संस्थान के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां करने की जानकारी से भी सबको अवगत कराया।
युवा कौशल संवाद के तहत संस्थान की सफल कहानियों में स ेरोहिणी, मोनिका, स्वाति, राधा, मानसी सांखला आदि ने अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करके आज वे स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार में आर्थिक मदद कर रहे है। साथ ही अपने विचारों में बताया कि कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर आत्मनिर्भरता के बेहतर विकल्प के रूप में हमारे लिए एक सेतू का काम कर रहा है।
कार्यक्रम सहायक तलत रियाज एवं उमाशंकर आचार्य ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आगंतुकों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया। संस्थान के लक्ष्मीनारायण चूरा द्वारा आगंतुकों प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के संदर्भ व्यक्ति श्रीमती सुनीता गहलोत, रोशन परवीन, मोनिका सांखला, रेशमा वर्मा, मीना तंवर आदि ने भी स्वच्छता जागरूकता के प्रति अपने विचार रखने हुए सक्रिय सहभागिता निभाई।
