ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210715 WA0170 जनाना वार्ड में हुआ यह कार्यक्रम, डॉ खजोटिया सहित विशेषज्ञों ने रखे विचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 11 जुलाई से शुरू हुए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न अस्पतालों में नियत सेवा दिवस आयोजित कर शहर से लेकर गांव तक महिला नसबंदी व एनएसवी यानी कि पुरुष नसबंदी की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है। साथ में परिवार कल्याण सेवा के सुदृढ़ीकरण की कवायद भी जारी है। इसी क्रम में पीबीएम अस्पताल के गायनी विभाग में संगोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ संतोष खाजोटिया, डॉ स्वाति फालोदिया, डॉ मोनिका सोनी, डॉ कमलेश यादव आदि द्वारा मातृ मृत्यु नियंत्रण के लिए परिवार कल्याण सेवाओं की महती भूमिका को स्वीकार किया गया। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉक्टर योगेंद्र तनेजा ने पीबीएम अस्पताल द्वारा दी जा रही गुणत्तापूर्ण परिवार कल्याण सेवाओं को रेखांकित करते हुए अधिकाधिक महिलाओं को परिवार कल्याण सेवाओं से लाभान्वित करने की अपील की। विशेषकर प्रसव पश्चात आईयूसीडी यानी कि पीपीआईयूसीडी सेवा व अंतरा इंजेक्शन अधिकाधिक लाभार्थियों को देने पर मंथन किया। गायनी विभाग द्वारा शनिवार को पीपीआईयूसीडी के लिए अधिकाधिक सेवा प्रदाता तैयार करने शनिवार को विशाल प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। डॉ तनेजा ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की। संगोष्ठी में गायनी विभाग के रेसिडेंट डॉक्टर शामिल हुए।


Share This News