ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260912 220250 scaled बीकानेर में 600 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद, दो नाबालिग समेत तीन पकड़े Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मिलिट्री इंटेलिजेंस, जोनल इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। मिलिट्री इंटेलिजेंस, जोनल इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बीकानेर में करीब 600 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद किया गया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 70 लाख से एक करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। कार्रवाई में तीन जनों को पकड़ा गया है, जिनमें दो नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग आरोपी जावेद है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महाराष्ट्र के रत्नागिरी से एम्बरग्रीस लेकर बीकानेर में सप्लाई करने आए थे। खुफिया इनपुट के आधार पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और जोनल इंटेलिजेंस ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। सीओ सिटी अनुज ढाल के निर्देशन में कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 600 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद हुआ। पुलिस ने पदार्थ को जब्त कर लिया है।

सीओ सिटी अनुज ढाल ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस और जोनल इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तीन जनों को पकड़ा गया है, जिनमें दो नाबालिग हैं, जबकि बालिग आरोपी जावेद है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के महाराष्ट्र के रत्नागिरी से एम्बरग्रीस लेकर बीकानेर आने की बात सामने आई है। पुलिस अब इसके स्रोत और आगे सप्लाई किए जाने वाले व्यक्ति के संबंध में जांच कर रही है।
कोटगेट सीआई विक्रम तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 600 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद हुआ है। बाजार में इसकी कीमत करीब 70 लाख से एक करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा रत्नागिरी से बीकानेर तक इसके पहुंचने और आगे सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38, 39, 40 और 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एम्बरग्रीस की अवैध खरीद-फरोख्त और कब्जा कानून के दायरे में आता है। स्पर्म व्हेल संरक्षित वन्यजीव है और उससे संबंधित उत्पादों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई का प्रावधान है।

एम्बरग्रीस को आम भाषा में ‘व्हेल की उल्टी’ कहा जाता है। यह स्पर्म व्हेल से संबंधित दुर्लभ प्राकृतिक पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल महंगे इत्र और परफ्यूम में सुगंध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसकी दुर्लभता के कारण बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक बताई जाती है। पुलिस अब मामले में इसके स्रोत और संभावित खरीदार तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।


Share This News