ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20260912 204300 1980 की हीरोइनों में बीच सड़क तनातनी, पुलिस अधिकारी को कहनी पड़ी ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 1980 के दशक में अपने जमाने मे युवा दिलों पर राज करने वाली हीरोइनें बीच सड़क पर आपस मे उलझते दिखी। इन दिनों 1980 का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा है। लेकिन सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का विवाद लगातार बढ़ रहा है। ये विवाद सड़क तक पहुंच गया है। हाल ही में उपासना सिंह ने सिंटा की पदाधिकारी पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। दोनों अभिनेत्रियों पर दस्तावेजों और अन्य सामान को हटाने की कोशिश के आरोप लगे। ऐसे में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, अभय भार्गव, जया भट्टाचार्य और सी.पी. ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए खुद पर लगे आरोपों पर अपनी बात रखी और सफाई पेश की। लेकिन, अब CINTAA का ये अंदरूनी विवाद संगठन से उठकर सड़क तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू को आपस में भिड़ गईं।

वहां अभिनेत्री कुनिका ने आरोप लगाया था कि CINTAA के ऑफिशियल कागजात और फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखी गई थीं। कुनिका सदानंद के इन्हीं दावों को लेकर कुछ CINTAA मेंबर पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करते दिखे, जिसे लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे नाराज हो गईं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संगठन के आधिकारिक कागज ले जाने की बात मानती हैं तो अभिनेत्री उनसे समिति को भंग करने वाला पत्र दिखाने को कहती हैं। धीरे-धीरे ये बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस अधिकारी को कहना पड़ा कि आखिर आप लोगों का एक डेकोरम है क्या सड़क पर उलझना उचित है? हालांकि एक बार ये अभिनेत्रियां सकपका गई और खामोशी के साथ चली गई।


Share This News