ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260911 184750 scaled बीकानेर कोटगेट व सांखला रेलवे क्रासिंग को लेकर आई खबर, प्रेस को दी जानकारी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या कोटगेट व सांखला रेल फाटक समस्या को लेकर आज एक बार फिर खबर सामने आई है। इस समस्या को लेकर आमजन परेशान है। आज उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा बीकानेर रहे, इस दौरान वे पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। पीसी में उन्होंने कहा कि बीकानेर के रेल फाटकों की समस्या पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोटगेट का काम रेलवे प्रशासन करवा रहा है। लेकिन स्टेशन यही रहेगा। जबकि सांखला फाटक पर सार्वजनिक निर्माण विभाग आरयूबी बना रहा है। इसके साथ ही पैडेस्ट्रियन सब वे बनेगा। उन्होंने बताया कि कोटगेट के लिए पहले सिंगल बॉक्स आरयूबी प्लान किया गया था। लेकिन इसमे बदलाव किया गया है। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल जी ने विस्तार से बताया था । क्योंकि वहां पर ट्रैफिक ज़्यादा रहता है। इसके बाद अब वहाँ डबल बॉक्स का आरयूबी बनाने का निर्णय हुआ। इसके लिए टेंडर आदि की प्रकिया हो गई है कुछ काम भी शुरू हो गए है। जल्दी समस्या का समाधान होगा।


Share This News