WhatsApp Image 2026 08 01 at 13.44.51 पीबीएम हॉस्पिटल: 100 करोड़ की मेडिसिन विंग का लाभ रोगियों को इस दिन से ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चालू माह में पीबीएम अस्पताल में निर्मित 100 करोड़ लागत की नई मेडिसिन विंग का लाभ रोगियों को मिलने की संभावना है। इसका उद्घाटन 14 अगस्त को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों से होगा। इस बाबत बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया ने जयपुर में मुख्यमंत्री को इसका आमंत्रण दिया। इस दौरान सचिव वीरेन्द्र किराडू, राजेश लदरेचा,अरविन्द चौधरी भी शामिल रहे। पीबीएम अस्पताल केवल बीकानेर जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे संभाग का सबसे बड़ा रेफरल अस्पताल है। यहां बीकानेर के साथ-साथ चूरू ,श्रीगंगानगर ,हनुमानगढ़, नागौर और जैसलमेर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

मेडिसिन विंग शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज,अधिक बेड,आधुनिक सुविधाएं और व्यवस्थित चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। मेडिसिन विंग के शुरू होने से विशेषकर मौसमी बीमारियों के दौरान बेड की कमी की समस्या से राहत मिलेगी। मरीजों को भर्ती होने के बाद जांच के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा।

सी.एम.मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट,जिसने मरीजों की सेवा के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक मूंधड़ा अस्पताल तैयार करवाई है। मूंधड़ा मेमोरियल अस्पताल अब पूरी तरह बनकर तैयार है।


Share This News