ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
SAVE 20260801 095255 scaled बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सूबे के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े शनिवार प्रातः बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े को नाल एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


Share This News