ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
karni लाखों के आभूषणों की चोरी, शो रूम पर वारदात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के देशनोक थाना इलाके में मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र सदर बाजार स्थित ‘मां करणी ज्वेलर्स’ में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

प्रथम दृष्टया पड़ताल में सामने आया है कि शातिर चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस हर संभावित एंगल से वारदात की जांच में जुट गई है।आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।हालांकि परिवादी की ओर से अभी तक थाने में किसी प्रकार का परिवाद नहीं दिया गया है। इस बीच चोरी की खबर फैलते ही स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया।सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष करणी दान चौहान मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने तथा चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की पुरजोर मांग की।इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सदर बाजार में तुरंत सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की मांग रखी।


Share This News