ताजा खबरे
IMG 20260629 234335 महिला गिरफ्तार, पेपर लीक मामले थी गायब Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पेपर लीक मामले में फरार आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा-2022 के पेपरलीक और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दो साल से फरार चल रही एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी महिला पर एसओजी ने 5,000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में 19 अक्टूबर 2024 को एसओजी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी पोरो कलैर और उसके चाचा तुलछाराम कलैर ने संगठित गिरोह बनाकर 14 मई 2023 को आयोजित ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराई थी। नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना निवासी 23 वर्षीय कोमल को 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले दो वर्षों से जोधपुर और नागौर में रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां ठिकाने बदल-बदलकर रह रही थी।


Share This News