ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 3 कांग्रेस का बीकानेर में कल प्रदर्शन, पीबीएम सुधारो जनआंदोलन जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ सोमवार को लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। जनता के गुस्से को मिलेगा आंदोलन का स्वर, पीबीएम सुधार और धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर कल बीकानेर में कांग्रेस का होगा बड़ा प्रदर्शन, करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव डोटासरा व जूली होंगे शामिल।

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में चलाया जा रहा ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ सोमवार को लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों के चलते आम जनता काफी समय से परेशान हैं परेशान जनता के सब्र का बांध टूट चुका है, कल बीकानेर में होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन।

बॉर्डर एरिया में भी धार्मिक स्थलों को तोड़ने के विरोध में सर्व समाज आक्रोशित हैं। अन्याय के खिलाफ अब जनता के समर्थन से आर-पार की लड़ाई होगी।
जनता की पेरशानियों एवं धार्मिक स्थलों की तोड-फोड को मध्य नजर रखते हुए कल आ रहे हैं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारीका सिंह जो जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कर्मचारी मैदान में मंगलवार को प्रस्तावित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी चेतन डूडी तथा मुस्ताक खान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल भी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यह प्रदर्शन पीबीएम अस्पताल में सुधार की मांग तथा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आदेश के विरोध को लेकर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन और आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। जनसभा और कलेक्ट्रेट घेराव में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।


Share This News