ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के मुख्य पर्यटन स्थल जैसलमेर में सुरक्षा के हाईटेक बंदोबस्त किए गए है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस (Michael Boulos) के साथ निजी भारत दौरे पर हैं। उनके राजस्थान दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। टिफनी ट्रंप चार्टर्ड विमान से पहुंव जैसलमेर में दो दिन रुकेगी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी जैसलमेर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके रुकने की व्यवस्था जैसलमेर के प्रसिद्ध लग्जरी होटल सूर्यागढ़ पैलेस में किया गया है। टिफनी ट्रंप का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का मामला होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनके आगमन को लेकर लगातार समन्वय बनाए हुए हैं टिफनी ट्रंप नई दिल्ली के अक्षर धाम मंदिर भी जाएंगी।


Share This News