ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 गंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। यज्ञोपवित संस्कार हिन्दू संस्कृति में 16 संस्कारों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार है। हमारे बच्चों में प्राचीन संस्कारों का संचार हो इसी उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता भवन ऋषिकेश में माँ गंगा के तट पर सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया जाएगा। मुरलीमनोहर धोरा उदयरामसर से श्रीश्यामसुंदर जी महाराज ने बताया कि गीता भवन द्वारा आयोजित यह एक राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम है, जिसमें अनेक प्रांतों से अनेक शहरों से यज्ञोपवित लेने के इच्छुक व्यक्ति एवं बालक शामिल होंगे। 17 जून से 20 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में तीन समय संध्या का प्रशिक्षण एवं बलि वैश्वदेव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार दिवसीय जनेऊ (यज्ञोपवित) संस्कार के नि:शुल्क आयोजन में सारी व्यवस्था गीता भवन द्वारा की जाएगी। यह गीता भवन गीता प्रेस का ही एक अंग है। बीकानेर व आसपास क्षेत्र के इच्छुक बालक एवं व्यक्ति श्री मुरली मनोहर धोरा उदरामसर बीकानेर में संपर्क कर सकते हैं। बीकानेर से भी करीब 200 से 250 बच्चे यहाँ से यज्ञोपवित लेने की संभावना है। यहाँ से जाने के लिए उनके ट्रेन की टिकट अथवा बसों की व्यवस्था की गई है। जानकारी के लिए 8302461232, 6377386050 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
यह होंगे आयोजन
16 जून मंगलवार को बीकानेर से ऋषिकेश के लिए रवानगी होगी। 17 जून को साक्षात्कार एवं मुंडन संस्कार तथा 18 जून को दशविध स्नान व प्रायश्चित संकल्प होगा। 19 जून को यज्ञापवित धारण तथा 20 जून को त्रिकाल संध्या एवं बलिवैश्वदेव प्रशिक्षण होगा।


Share This News