SAVE 20260415 202007 आखातीज : नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “नगर थरपणा उत्सव” के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया।

विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विधायक सेवा केंद्र द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहती है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दो दिवसीय “नगर थरपणा उत्सव” का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को किया जाएगा। 17 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से होगी, इसके पश्चात लक्ष्मीनाथ मंदिर में गढ़ गणेश पूजन किया जाएगा। शाम को विभिन्न वार्डों में भव्य सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

वहीं 18 अप्रैल को धरणीधर मंदिर में चंदा महोत्सव आयोजित होगा तथा जस्सूसर गेट सर्किट के भीतर दीपदान कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।

विधायक व्यास ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर बीकानेर के स्थापना दिवस को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव शहर की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक पारीक, सह संयोजक आशा आचार्य, राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, चोरूलाल सुथार, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, प्रदीप उपाध्याय, शिव कुमार पांडिया, रामचन्द्र सोनी, जितेन्द्र बन, ओमप्रकाश कुमावत, अर्जुन कुमावत, संतोष आचार्य, नरेन्द्र नाथ पारीक आदि मौजूद रहे।


Share This News