ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260405 112517 चॉन्द-सितारे हाथों पर, दुनिया में छाई राजस्थानी मेहंदी, इस सदी में हुई शुरुआत Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट विशेष। मेहंदी कला यानि हिना आर्ट अब दुनिया के कई देशों में एक नया फैशन बनता जा रहा है। यूरोप के कई देशों की महिलाओं में इसके प्रति दीवानगी बढ़ी है। भारत में आने वाली अनेक विदेशी युवतियां अपने हाथों में मेहंदी लगवाती है। भारत में न केवल शादी समारोह में बल्कि अनेक मांगलिक अवसरों, तीज त्योहारों पर महिलाएं मेहंदी अपने हाथों और पैरों में लगाती है। भारत में मेहंदी की रस्म भी होती है। अनेक अवसरों पर यह श्रृंगार make-up का हिस्सा है। हाथों में मेहंदी लगाना भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महिलाओं द्वारा हाथ-पैर में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। किसी पार्टी, त्योहार, शादी-विवाह तथा विशेष अवसरों पर भारतीय महिलाएं मेहंदी अवश्य रचती हैं। मेहंदी लगाना एक कला है। मेहंदी लगाने से जहां आपका आकर्षण और सौंदर्य बढ़ता है, वहीं आपके शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसलिए हाथ-पैरों में मेहंदी लगाकर अपने सौंदर्य में इजाफा कीजिए। सही तरीके से कैसे लगाएं यह सीखना और जानना बहुत जरूरी है । राजस्थानी मेहदी कला दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है।

यह माना जाता है कि भारत में मेहंदी का आगाज 12वीं शताब्दी में मुग़ल सल्तनत के आगमन के साथ हुआ. मुग़ल रानियां मेहंदी से अपने हाथों को सजाना पसंद करती थीं और साथ ही वो इसके औषधीय गुणों और ठंडी तासीर से भी वाकिफ थीं। बाद में अपनी अलग ख़ूबसूरती की वजह से मेहंदी को लगाना एक फैशन बन गया।

चॉन्द-सितारे हाथों पर

मेहंदी लगाना भी अपने आप में कला है। महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाने के दौरान अपनी कल्पना को साकार करती है। हाथों में चॉन्द, सितारे, फूल पत्तियां आदि बनाती है। कई स्थानों पर युवतियाँ अपने पति का नाम भी लिखती है। मेहंदी सूखने पर ये आकृतियां सुर्ख लाल हो जाती है।

भारत में मेहंदी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। बाज़ार में यह पाउडर और मेहंदी पेस्ट के रूप में बहुत ही कम कीमत पर मिलती है। हिना आर्ट का कारोबार अब करोड़ों रूपए का हो चुका है। भारत में अनेक युवा अब मेहंदी लगाने की कला में निपुण हो चुके है। ये प्रोफेशनल तरीके से ऑनलाइन बुकिंग लेते है और विभिन्न्न अवसरों पर पैसे लेकर मेहंदी लगाते है। मेहँदी से हज़ारों युवाओं को रोजगार भी मिला हुआ है।



Share This News