ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251231 100334 बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल का कठोर कारावास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में कठोर कारावास बतौर सजा तय किया गया है। पोक्सो कोर्ट की पीठासीन अधिकारी अनु अग्रवाल ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल का कठोर कारावास और 3 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। 23 नवंबर, 22 को छत्तरगढ़ पुलिस थाने में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दी थी कि बच्ची स्कूल गई थी और शाम तक नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान उसकी मां सूरतगढ़ रोड पर पहुंची तो बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने खिड़की में से झांककर देखा तो अणुताराम उर्फ अणदाराम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास व 3 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा नहीं कराने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाहों के बयान हुए। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक चतुर्भुज सारस्वत ने की।


Share This News