ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20241023 101608 देश के अनेक राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मॉनसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। विभाग के मुताबिक मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफ़ान और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसकी वजह है कि एक सक्रिय मानसून ट्रफ़, मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम है, जो देश में मानसून की स्थिति को मजबूत करेंगे और कई राज्यों में बारिश को तेज़ बनाए रखेंगे। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज भारत के बड़े हिस्सों में भारी बारिश और तूफ़ान की संभावना है। सक्रिय मॉनसून ट्रफ़ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। 11 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है, साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इस इलाके में दिन के समय आंधी-तूफान के साथ अचानक तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान में, पूर्वी राजस्थान के जिलों में चिन्ता का विषय है, जहां 11 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।


Share This News