ताजा खबरे
बीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…
IMG 20260121 WA0028 scaled केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की 'बरी सहित अन्य विवाह सामग्री Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को
Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर।
केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने 28 जनवरी को सुश्री भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की और से आयोजित होने वाले बीसवें सामूहिक विवाह समारोह के दौरान दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले 61 जोड़ों को बरी का सामान, दूल्हे के कपड़े, दुल्हन का जोड़ा, श्रृंगार सामग्री वितरित की।
सांसद सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा पिछले बीस वर्षों से सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन 28 जनवरी को होगा। उन्हें दांपत्य सूत्र में बंधने वाले सभी वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG 20260121 WA0022 केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की 'बरी सहित अन्य विवाह सामग्री Rajasthan News Portal राजस्थान

श्री मेघवाल ने कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस बार 61 जोड़े सामूहिक रूप से दाम्पत्य जीवन में जुड़ेंगे। इन्हें बरी की सामग्री, दूल्हे और दुल्हन के कपड़े, जूते-चप्पल, श्रृंगार सामग्री और टाई, साफे सहित अन्य विवाह सामग्री वितरित की।
इस दौरान नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, विक्रम सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस पर बच्चों के सिर होगी ‘टोपियां’, प्रधानाचार्य के सिर केसरिया साफा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शहरी क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए साफे और विद्यार्थियों के लिए कैप वितरण अभियान की शुरुआत की। यह साफे और टोपियां शहरी क्षेत्र की स्कूलों तक भिजवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा और वे राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ हो सकेंगे। उन्होंने दस स्कूलों के प्राचार्यों और विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से यह सामग्री वितरित की।


Share This News