ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251019 092056 बीकानेर : 600 किलो दूषित मावा जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए शहर के रोशनी घर चौराहे के पास स्थित प्रीति कोल्ड स्टोर और खन्ना कोल्ड स्टोर पर छापा मारकर करीब 600 किलो दूषित मावा जब्त किया। मावे में तेज बदबू और फंगस पाई गई, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक बताई गई है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि आसपास के कई प्रतिष्ठानों में भी मिलावटी या खराब मावा रखा जा सकता है, जिसकी जांच अब आगे की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि यह कार्रवाई शुद्ध आहार अभियान के तहत की गई है। मावे में तेज बदबू और फंगस पाई गई, जो मानव शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद भी कोई मालिक सामने नहीं आया, जिसके बाद मावे को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही कोल्ड स्टोर संचालकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Share This News