ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
aa9c0deb7fbbdf72ebc5a48f27dd6b62 ऊंट गाड़े को ट्रेलर ने टक्कर मारी, 6 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में गुंसाईसर गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क पर चल रहे ऊंट गाड़े को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमे 6 घायल हो गए। घायलों की मदद करने के बजाय ड्राइवर ट्रेलर सहित वहां से फरार हो गया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है। पुलिस अब ट्रेलर की तलाश कर रही है। गुंसाईसर गांव के पास एक ही परिवार के लोग ऊंट गाड़े में बैठकर खेत में जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ऊंट गाड़े में बैठे सभी छह लोग सड़क पर जा गिरे। कोई भी ट्रेलर के आगे नहीं आया। दूर जाकर गिरे सभी छह लोगों के चोट आई है। बाद में एक वाहन को रोककर सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया।

घायलों में तेरह साल की चैनी और पंद्रह साल के बजरंग के भी चोट आई है। इसके अलावा कालू (17), तेजा (18), दानाराम (24) और मांगीलाल (35) को भी चोट आई है। मांगीलाल ही ऊंट गाड़ा चला रहा था। सभी घायल एक ही परिवार से हैं। हादसे के बाद गुंसाईसर से बड़ी संख्या में लोग पीबीएम अस्पताल पहुंचे। घायलों को फिलहाल ट्रोमा सेंटर के आपातकाल में रखा गया है। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा भी पीबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज में सहयोग किया।


Share This News