ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111414 बीकानेर की युवतियों व अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की दो युवतियों व उसके साथियों पर एक महिला व युवक से मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाने में दर्ज मामले के मुताबिक देर रात करीब सवा ग्यारह बजे होटल ढोला मारू के आगे फास्ट-फूड का ठेला लगाने वाली 50 वर्षीय महिला रेखा सुखेजा व उसके पुत्र के साथ अभिनव के साथ मारपीट की गई।पुलिस को परिवादिया ने बताया है कि रात को शैलेन्द्र नाम का युवक उसके ठेले पर आया था। उसकी उसके बेटे अभिनव से कहासुनी हुई। जिसके बाद शैलेन्द्र ने मोनिका राजपुरोहित उर्फ बीकानेर की शेरनी, करिश्मा उर्फ बीकानेरी क्वीन सहित दो अन्य लड़के मौके पर आ गए।  आरोप है कि मोनिका और उसके साथियों ने रेखा व उसके पुत्र अभिनव के साथ मारपीट की। रेखा को थप्पड़ मारे। अभिनव के सिर पर लाठी से चार वार किए। कांधे पर भी लाठी से मारा तथा रेखा के बाल खींचे। जान से मारने की कोशिश की। अभिनव बेहोश हो गया। तब आरोपी मौके से भाग गए। जाते जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2) व 189(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अंजु 129 को दी है। बीकानेर में शाम ढलते अनेक इलाको में जहाँ फ़ास्ट फ़ूड स्टालें बढ़ रही वहीं असामाजिक तत्व भी वारदातों को अंजाम दे रहे है। तेज आवाज में हल्ला करते हुए एक मोटर साईकल पर तीन तो कभी चार चार युवक उत्पात मचा रहे है। हाल ही में जस्सूसर गेट , गोकुल सर्किल, मुक्ता प्रसाद नगर में वारदातें हो चुकी। बीकानेर में अवैध नशे का कारोबार भी फैल चुका है।


Share This News