IMG 20250527 111414 बीकानेर : महिला व बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में महिला व बच्चो के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में यहां फैक्ट्री के पास रहने वाली ममता ने संतोष, लैला, शनि व 8-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आजाद नगर में 8 सितंबर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके व बच्चों के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। मामले के अनुसार आरोपियों ने उसके घर पर हमला करते हुए स्कूटी में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News