IMG 20250527 111143 नहर में 48 घंटे बाद मिला शव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में लंबी मशक्कत के बाद नहर में गिरी कार से शव मिल गया है। हादसे में लापता चल रहे घट्टू गांव निवासी 25 वर्षीय तुलछाराम उर्फ लक्ष्मण का शव आरडी 657 के पास नहर से बरामद कर लिया गया। इस बारे में थानाधिकारी सुरेन्द्र बारुपाल ने बताया कि, तुलछाराम और उसका चचेरा भाई सुनील मेघवाल गुरुवार को कार से अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। 644 आरडी के पास तेज रफ्तार में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में सुनील किसी तरह खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जबकि तुलछाराम कार सहित गहरे पानी में समा गया। हादसे के तुरंत बाद सुनील ने किसी को सूचना नहीं दी और पैदल चलते हुए वाहन की मदद से बीकानेर अपने जीजा के पास पहुंचा।

पुलिस ने जब सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, तब पूरे घटनाक्रम का पता चला। 48 घंटे बाद शनिवार सुबह मिला तुलछाराम का शव, जिससे हादसे की पुष्टि हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।


Share This News