IMG 20250527 111143 1 राजस्थान : देर रात सड़क हादसे में 4 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात राजस्थान के अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-48) पर एक भीषण हादसे में 4 कई मौत हो गई। मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना कट के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड चली गई और सामने से आ रही गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। हादसा करीब रात 2:15 बजे हुआ।

हाइवे पर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार युवकों — सूरज पुत्र मोहनलाल, बजरंग लाल पुत्र रामलाल, प्रेमचंद पुत्र बोदूराम प्रजापत और कमलेश पुत्र भंवरलाल यादव — की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विमलेश (23) पुत्र कैलाश को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मृतक सभी नागौर जिले के डीडवाना के चौसला गांव निवासी थे।हादसे की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।


Share This News