IMG 20250527 111143 बीकानेर शहर में जुआ सट्टा खेलते दो गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में खुले आम जुआ सट्टा करने वाले दो जनों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइव मीडिया पर एक सजग नागरिक ने नत्थूसर गेट बाहर लगे खोखे पर खुलेआम जुआ-सट्टा करने वालों का विडियो वायरल किया था। जिसके बाद नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को अन्य युवक ने यह विडियो भेजा। नयाशहर थानाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ-सट्टा करने वाले दोनों व्यक्तियों हसन अली और राजेश पवारको गिरफ्तार कर इसके खिलाफ मामला दर्ज किया।


Share This News