ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250713 WA0008 scaled पीबीएम के फिजियोथैरेपी विभाग में हवन कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक – रोग निवारण में उपयोगी है – डॉ ख़जौटिया
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सम्बद्ध पीबीएम अस्पताल के फिजिकल मेडिसन एवं रिहेबिलिटेशन विभाग (फिजियोथैरेपि विभाग) के रखरखाव एवं शुद्ध वातावरण बनाने के उद्देश्य से रविवार को शान्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ निधि अग्रवाल ने रोगियों की सेवार्थ एयरकंडीशनर भेंट किया ।
अस्थिरोग विभागाध्यक्ष एवं फिजिकल मेडिसन एवं रिहेबिलिटेशन विभागाध्यक्ष डॉ बी एल ख़जौटिया इस यज्ञ में मुख्य यजमान थे ।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र वर्मा, ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ एल के कपिल यजमान बने । यह यज्ञ पंडित शंकर भादानी, पंडित श्याम भादानी ने सम्पन्न करवाया । यज्ञ में विशेष रूप चिकित्सा के देवता धनवंतरी, चन्द्रमा की विशेष पूजा,विश्व शांति की कामना की गई ।

डॉ बी एल ख़जौटिया ने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है जिससे वातावरण, मन, मस्तिष्क की शुद्धि होती है। अस्थिरोग के ईलाज के उपरान्त एवं पूर्व भी फिजियोथैरेपि का बहुत महत्व है। यह विभाग मरीज के फिजियोथैरेपि के साथ-साथ उनके सुखद भविष्य के लिए भी काम करता है। इस उद्देश्य से फिजियोथैरेपि विभाग में यज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ।

कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि यज्ञ एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो पर्यावरण को शुद्ध करने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करती है।
यज्ञ मे समाजसेवी श्योदान सिंह, खत्री मोदी समाज के दिनेश मोदी, डॉ संजय तंवर, डॉ विक्रांत सिंह, मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास, कृष्ण जल सेवा समिति के श्याम सोनी, महावीर विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष अनंत वीर जैन सहित गणमान्य शामिल थे ।


Share This News