ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 70 बीती रात सड़क हादसे में 2 कई मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो जनो की मौत हो गई। जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नोहर-भादरा मार्ग पर ट्रक और जीप की आमने-सामने की टक्कर में जसाना गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बारे में फेफना थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि नोहर-भादरा मार्ग पर रात के 10 से 11 बजे के बीच में ट्रक और जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में जसाना गांव के जीप सवार मनोज (29) पुत्र भूराराम और सुरेंद्र (32) पुत्र जीराज भाट की मौके पर मौत हो गई। वहीं, शंकरलाल (पुत्र ओमप्रकाश जाट) और शंकरलाल (पुत्र राजाराम) घायल हो गए। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नोहर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत के चलते सिरसा के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।


Share This News