ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
SAVE 20241214 095215 पीबीएम अस्पताल में दो नए बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का चिकित्सा मंत्री ने किया उद्धघाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग व सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में मरीजों के लिए जयपुर की न्यू भारत विकास संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई गए लगभग 1.30 करोड़ रुपए की ब्लड जाँच की मशीनों का उद्धघाटन किया। इस दौरान श्री खींवसर ने संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सहयोग समाज के लिए बेहद उपयोगी रहेगा।

उन्होंने कहा कि संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। राज्य सरकार द्वारा यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण है।
इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी के सैनी एसएसबी अधीक्षक डॉ सोनाली धवन, जतिन सहल, रामशंकर, रोहित शर्मा, गिरिराज जोशी, मनीष गज्जाणी और गौरी शंकर जोशी उपस्थित रहे।


Share This News