ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 61 बीकानेर में लव मैरिज का मामला : नगर निगम में सर्टिफिकेट जारी करने पर विवाद, दोषी कर्मचारी पर गिरी गाज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नगर निगम द्वारा दो अलग समुदायों के युवक-युवती का मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने पर दोषी कर्मचारी को हटा दिया है। इस मामले मे विरोध जताते हुए युवती के परिजनों ने इस प्रमाण-पत्र को गलत बताते हुए नगर निगम और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती 10 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत गंगाशहर पुलिस थाने में की गई। गुरुवार को युवती एक युवक के साथ थाने में पेश हुई और खुद को शादीशुदा बताया। दोनों ने नगर निगम द्वारा 9 दिसंबर को जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया।

इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो धर्म परिवर्तन का प्रमाण-पत्र पेश किया गया, न ही शादी का कोई अन्य प्रमाण दिया गया, फिर भी नगर निगम ने एक ही दिन में मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया। मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने निगम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से हैं इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने एक ही दिन में बिना किसी जांच के मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया, जो दो समाजों में वैमनस्यता पैदा कर सकता है। निगम उपायुक्त को इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मामले में दोषी कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। शिकायत के बाद नगर निगम ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। विवाह पंजीयन प्रकोष्ठ की प्रभारी चंचल चावरिया को भी जांच के चलते हटा दिया गया है। परिजनों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।


Share This News