ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241213 203046 बार एसोसिएशन बीकानेर के नए अध्यक्ष की बागडोर शर्मा को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

img 20241213 wa02705627346774754826768 बार एसोसिएशन बीकानेर के नए अध्यक्ष की बागडोर शर्मा को Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बार एसोसिएशन बीकानेर के आज हुए चुनावों में विवेक शर्मा नये अध्यक्ष चुने गये है। इससे पहले दिनभर चुनावी गहमागहमी रही। शर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रंगा को 27 वोटों से शिकस्त दी है। परिणाम घोषणा के बाद अध्यक्ष के समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले दिन में हुए मतदान में 2073 मतदाताओं में 1857 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। विवेक शर्मा 2022 में भी बार अध्यक्ष रह चुके है। और इनके कार्यकाल में बार एसोसिएशन के दो फाड हो गये थे।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र ने बताया कि कुल मतों के 2073 मतदाताओं में 1859 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चार वोट रद्द हो गये। विवेक शर्मा को 634, लक्ष्मीकांत शर्मा को 607, जितेन्द्र सिंह को 272, वेणुराज गोपाल को 220, बजरंग छींपा को 106,पूनमचंद पडिहार को 12 तथा मुबारक अली को 4 वोट हासिल हुए।

निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 89.67 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। अध्यक्ष पद के वेणुराज गोपाल पुरोहित, विवेक शर्मा, मुबारक अली,बजरंग छीपा, जितेंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत रंगा और पूनमचंद पडि़हार चुनाव मैदान में थे। अधिवक्ता मतदाताओं ने सुबह 9.30 बजे से एक बजे तथा 1.30 बजे से 5.30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दो हज़ार से ज्यादा वोट
दो हजार से अधिक वोट के चलते इस दफा मतदान के लिये दो बूथ बनाएं गये। जिसमें 1 से 1200 तक के मतदाता भाग संख्या ए में और 1201 से 2073 तक के मतदाता भाग संख्या बी में मतदान किया। मतदान करने के लिए वकीलों को अपना पहचान पत्र व वर्ष 2024 में पंजीबद्ध अधिवक्ता का प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर आधार कार्ड व फोटो पहचान पत्र दिखाया।

चंद्र प्रकाश कुकरेती, योंगेंद्र कुमार पुरोहित, सोमदत्त पुरोहित, सत्यपाल सिंह शेखावत, राधेश्याम सेवग, राकेश रंगा, विनोद कुमार पुरोहित, विजय पाल शेखावत, रोहित खन्ना, उमाशंकर बिस्सा ,उमाशंकर शर्मा, कुलदीप सिंह, मदनगोपाल व्यास, विजय कुमार शृंगी, सुनील भाटी,राजकुमारी पुरोहित,मनोज आचार्य, अजीत पाल गोदारा आदि चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभाला।


Share This News