ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 81 बीकानेर शहर में चाकूबाजी से एक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर हुई चाकूबाजी की वारदात में घायल हुए पिता-पुत्र में से पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई है।  जबकि पुत्र का पीबीएम में उपचार चल रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्ता बारी के बाहर आपसी विवाद के चलते कुछ युवकों ने महेश व्यास पर हमला बोल दिया। जिसे बचाने पहुंचे पुत्र शंकर व्यास पर भी चाकू से वार किया गया। इस वारदात में दोनों के सिर और सीने पर चोट लगी है। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों घायल हो गए या दोनों पर हमले किए गए हैं? इसकी खोज की जा रही है। पीबीएम में उपचार के दौरान महेश व्यास की मौत हो गई। नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लोग पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इसके बाद ही पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी, हालांकि हमला करने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

पखवाड़े पहले हुआ था विवाद
हमलावर जस्सूसर गेट क्षेत्र के निवासी है। जिनका व्यास परिवार से किसी विवाहिता को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इस घटनाक्रम के बाद आपसी समझाईश के बाद मामला शांत भी हो गया। अचानक आज दोपहर फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दो युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला बोल दिया।


Share This News