ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241019 WA0200 scaled विधायक श्री व्यास ने एसएसबी, ट्रोमा सेंटर और कार्डियो वैस्कुलर सेंटर का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241019 WA0198 विधायक श्री व्यास ने एसएसबी, ट्रोमा सेंटर और कार्डियो वैस्कुलर सेंटर का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, ट्रोमा सेंटर और हल्दीराम मूलचंद कार्डियो वैस्कुलर सेंटर का औचक निरीक्षण किया।


सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताया तथा इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शौचालय चालू स्थिति में रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया तथा सभी आवश्यक दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि दवाईयों के अभाव में किसी भी मरीज को परेशानी नहीं हो।
ट्रोमा सेंटर में निरीक्षण के दौरान सोनोग्राफी मशीन बंद होना पाया गया। विधायक ने अगले तीन दिनों में इसे प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही यहां मरम्मत और रखरखाव के कार्यों की जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से दूरभाष पर फीडबैक लिया। उन्होंने हल्दीराम मूलचंद कार्डियो वैस्कुलर सेंटर का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, किशन चौधरी, वीरेंद्र किराडू, अनिल आचार्य, मुरली व्यास आदि साथ रहे।


Share This News