ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 15 राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को दी ये सौगात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्य की भजनलाल सरकार ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को सौगात दी है। सरकार ने डीए-डीआर बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र की तरह ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी लागू होने पर सातवें वेतनमान के दायरे में आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का डीए-डीआर 53 प्रतिशत हो जाएगा। 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ जुलाई से दिया जाएगा।

राजस्थान के सात जिलों में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस बारे में वित्त विभाग का प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास जाएगा। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग से मंजूरी आने के बाद जुलाई से अब तक की बढ़ी हुई राशि सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियाें के जीपीएफ खाते में जमा होगी और आगे से नकद भुगतान किया जाएगा। वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जुलाई से अब तक की राशि का नकद भुगतान मिलेगा।


Share This News